• Last Update
सत्यानामी विद्यापीठ में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता, विधायक रामचंद्र यादव रहे मुख्य अतिथि

अटल जयंती पर ‘रन फॉर अटल’ का भव्य आयोजन, युवाओं में दिखा जोश और अनुशासन

अयोध्या। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर सत्यानामी क्षेत्र स्थित सत्यानामी विद्यापीठ इंटर कॉलेज परिसर में “रन फॉर अटल” दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं और छात्र-छात्राओं का उत्साह, अनुशासन और खेल भावना देखते ही बन रही थी। चारों ओर देशभक्ति, अनुशासन और ऊर्जा से भरा माहौल नजर आया।

इस आयोजन के मुख्य अतिथि सदर विधायक रामचंद्र यादव रहे। उनके साथ क्षेत्र के कई शिक्षण संस्थानों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में सत्यानामी विद्यापीठ इंटर कॉलेज, देवी जी सहाय इंटर कॉलेज, शिवपुर, लल्ला राम कुमार इंटर कॉलेज पटेरा सहित क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

दौड़ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण के दौरान विद्यार्थियों के चेहरे पर गर्व और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि
अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक प्रधानमंत्री नहीं थे, बल्कि वे युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। उनकी लेखनी, नेतृत्व और दूरदर्शी सोच आज भी युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।”
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि पहले अपने क्षेत्र में पहचान बनाएं, फिर जिला, प्रदेश और देश स्तर पर नाम रोशन करें।

विधायक ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने सदैव युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया और उनकी सरकार ने देश के भविष्य को मजबूत करने के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए। ऐसे आयोजनों से न केवल खेल प्रतिभा को मंच मिलता है, बल्कि अनुशासन, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना भी मजबूत होती है।

विद्यालय के प्रबंधक श्री विनय सिंह ने मुख्य अतिथि, समस्त अतिथियों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “रन फॉर अटल” जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, ऊर्जा और सकारात्मक सोच विकसित करते हैं।

दौड़ प्रतियोगिता के दौरान छात्रों में अनुशासन, ऊर्जा और खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं था, बल्कि अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को आत्मसात करने का एक सशक्त माध्यम भी बना।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गईं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर ग्राम सभा के प्रधान, समिति के पदाधिकारी, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

You can share this news with others

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने की सगाई, गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को पहनाई अंगूठी

GST नोटिस पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: सिर्फ पोर्टल पर अपलोड को नहीं माना जाएगा वैध सूचना