बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए विवादित बयान का समर्थन किया है।
पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खरगे के समर्थन में लिखा, “खरगे साहब ने बिल्कुल सही कहा है। वोट चोरी न होने दिया जाए तो वोट चोरों के बाप को भी जाना पड़ेगा!”
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए आगे लिखा, “बेशर्म बीजेपी इसे मुद्दा बना रही है, तो और बनाओ। तुम्हारा सर्वनाश तय है।”
पप्पू यादव के इस बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। उनके पोस्ट में वोट चोरी के आरोप और भाजपा की प्रतिक्रिया को लेकर तीखी राजनीतिक टिप्पणी देखने को मिली।